Thursday 29 March 2018

भारत के पास ऐसा कौन सा हथियार है जिससे पूरी दुनिया डरती है ?

सवाल : संगठित अपराध से निपटने के लिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून की भांति ही किस राज्य ने कानून पास किया है ?

जवाब : उत्तर प्रदेश ने

सवाल : सौर प्रणाली के खोजकर्ता कौन थे ?

जवाब : कॉपरनिक्स

सवाल : अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

जवाब : वेलेंनतीना तेरेश्कोवा (1963)

सवाल : भारत में रेल डाक सेवा की शुरूआत कब हुई थी ?

जवाब : 1863 में

सवाल : रक्तदाब मापने वाला यंत्र कौन सा है ?

जवाब : स्फिग्नोमैनोमीटर

सवाल : मुगल किसके वंश से संबंधित थे ?

जवाब : तुर्की के चुगताई वंश से

सवाल : भारतीय नागरिक सेवा हेतु पहली बार प्रतियोगिता परीक्षा की शुरूआत किसके समय में हुई थी ?

जवाब : डलहौजी के समय में

सवाल : भारत ओलम्पिक में कब शामिल हुआ था ?

जवाब : 1928 में

सवाल : अमेरिका का प्रथम अंतरिक्ष शटल कौन सा है ?

जवाब : कोलंबिया

सवाल : भारत के पास ऐसा कौन सा हथियार है जिससे पूरी दुनिया डरती है ?

जबाब : KALI 5000 | इसका पूरा नाम किलो एंपीयर लीनियर इंजेक्टर है | यह बाबा अटॉमिक रिसर्च सेंटर और DRDO के द्वारा बनाया जा रहा है | यह हथियार इतना शक्तिशाली है कि दुश्मन के सैटेलाइट को भी हवा में भी मार गिरा सकता है |

दोस्तों, इस प्रश्न के बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए |

Labels:

आज का दिन - 30 मार्च, 2018

🍏🍎🍏  ⚜🕉⚜ 🍏🍎🍏

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

        *पञ्चांग-मुख्यांश*
     *📝आज दिनांक 👉*
   
   *📜29 मार्च 2018*
          *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1940
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2075
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी-21:24 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* मघा-08:39 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव-10:23 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल-12:27 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 16:30
*🌙चन्द्रराशि-* सिंह- दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:31
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*🔅आज बृहस्पतिवार को👉चैत्र सुदी त्रयोदशी 21:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , अनंग त्रयोदशी , प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:38 तक , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीय काल में) , दमनक चतुर्दशी , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:39 से , श्री महाबीर जयन्ती (जैन) व राष्ट्रीय शिप परिवहन दिवस ।*
*🔅कल शुक्रवार को👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 19:36 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , विघ्नकारक भद्रा 19:35 से , श्री शिव दमनोत्सव , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:27 तक , मंगल पूर्वाषाढा नक्षत्र में 07:42 पर , श्रीसत्यनारायण व्रत , दमनक चतुर्दशी आज भी , दसलक्षण (1/3 जैन) समाप्त , गुरु हरकिशन जोतिजोत , श्री हाटकेश्वर जयन्ती , मेला ख्वाजा सा. अजमेर शरीफ ,बाला सुन्दरी मेला देवबंद , गुडफ्राइडे (क्रिश्चियन ) व राजस्थान स्थापना दिवस ।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌺
*अतिपरिचयादवज्ञा भवति*
*विशिष्टेऽपि वस्तुनि प्राय:।*
*लोक:     -     प्रयागवासी*
*कूपस्नानं    सदाचरति  ।।*
*अर्थात्👉*
       बहुत परिचय या मेलजोल होने से विशेष वस्तु  के प्रति भी अनादरभाव (उपेक्षा) पैदा हो जाता है ।जैसे प्रयाग के रहने वाले लोग त्रिवेणी में स्नान नहीं करते, प्रत्युत कुएं पर ही नहाते हैं।
🌺

*29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे(34 वीं रेजीमेंट), ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 - तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) एन.टी. रामाराव द्वारा स्थापित करी गयी।
1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999– अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 -उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेशसंस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008-1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008-इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।

*29 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1913 - भवानी प्रसाद मिश्र -साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1928 - रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवाऔर उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 - जॉन मेजर - ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।

*29 मार्च को हुए निधन👉*

1963 - सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

*29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅श्री महाबीर जयन्ती (जैन) ।
🔅राष्ट्रीय शिप परिवहन दिवस ।

💐आपका दिन *मंगलमय* हो ।💐

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Labels:

अगर आप भी हैं कक्षा 10 या 12 के स्टूडेंट तो ज़रूर पढ़ें यह ख़बर

कक्षा 10 और 12 जीवन का एक एहम पहलु होता है। यह ही निश्चय करता ही की आप आगे कौन सी फील्ड में अपना नाम बनाएंगे। इसलिए हमें अपने फैसले के बारे में सोच समझ कर काम करना चाहिए।

अगर आपका बच्चा इस साल बोर्ड के पेपर देगा या दे रहा है तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए की आपके घर का माहौल शांतिपूर्ण हो जिससे आपके बच्चे का पढ़ाई में ध्यान लगा रहे और उसे घर के झगड़ो की चिंता ना सताए।

आमतौर पर देखा गया है कि जिस बच्चे के आसपास का माहौल हिंसक होता है वह बच्चा पढ़ाई में कमजोर रह जाता है।

माता पिता के लिए ज़रूरी है कि वो अपने बच्चों पर दुसरो से बेहतर करना का दबाव न डालें। हर बच्चे की अलग प्रतिभा होती है, माता पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चे की प्रतिभा को निखारे और उन्हें एक पढ़ाई के तराजू में न तोले।

अगर आप एक बच्चे हैं तो आपको अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना चाहिए। मौज मस्ती, दोस्तों के साथ खेलने और प्यार करने के लिए आपकी पूरी ज़िन्दगी पड़ी है। आपको इस वक्त अपना सारा वक्त पढ़ाई को देना चाहिए। आपका दसवीं कक्षा का परिणाम आपको अपने मन की स्ट्रीम चुनने की आज़ादी देगा और बाहरवीं कक्षा का स्कोर आपको अच्छा कॉलेज दिलाने में सहायक होगा।

उम्मीद करती हूँ आपका रिजल्ट डे आपके लिए बेस्ट हो और अगर नहीं भी हुआ तो यह अंत नहीं है अभी तो ज़िन्दगी शुरू हुई है। अपने आप को हर मुश्किल घडी के लिए तैयार रखिये।

कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन चीज़ो पर गौर करें

कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले इन चीज़ो पर गौर करें

विद्यार्थी जीवन में सबसे बड़ा बदलाव होता है स्कूल से कॉलेज में आना। कॉलेज मतलब बोरिंग यूनिफार्म से छूटी, जब मर्ज़ी कॉलेज में जाना आना। ना कोई स्ट्रिक्ट रूल, हर तरीके के कम्पीटीशन्स में भाग लेना, भावी नेता होने का गुण सीखना, अगला खिलाडी होने के एक कदम नजदीक जाना, काबिल इंसान बनना जैसी बहुत सी चीज़ो की शुरुआत कॉलेज में होती है। पर यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस रूप में कॉलेज से बाहर आएंगे।

कॉलेज में एडमिशन से पहले आपको इन बातों पर ध्यान देना चाहिए :

आपको तय करना होगा कि आपको किस फील्ड में आगे बढ़ना है। यह निर्णय केवल आपका होना चाहिए। आपका फ्रेंड क्या करेगा या आपके शुभचिंतको ने आपको ऐसा करने को बोला है आपके निर्णय का आधार नहीं होना चाहिए। मान लीजिये की आपके दोस्त ने कोई कॉलेज और कोर्स चुना है तो आप भी उसके साथ रहने के लिए वही स्ट्रीम अपना लेते है और आपका उस कोर्स में कोई इंटरेस्ट नहीं है तो यह अपना जीवन बर्बाद करने जैसा ही है। वो स्ट्रीम अपनाइये जिसमे आपकी रुचि हो।
एडमिशन लेने से पहले शांत मन से सोचिये कि आपको क्या करना है और क्यों करना है। अपने चुनाव में स्पष्ट रहिये। अपने निर्णय पर अटल रहिये, किसी के कुछ बोल देने से आपको एक बार भी अपने आप पर शक नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो इसका यह मतलब है की आप स्वयं नहीं जानते की आप क्या कर रहे है।
एडमिशन फॉर्म भरते समय ध्यान रखें की आपने सभी डिटेल्स सही और स्पष्ट भरी हैं। अपनी चॉइस ध्यान से भरे क्योंकि एक बार फॉर्म जमा हो जाने के बाद आप उन्हें नहीं बदल पाएंगे।
कॉलेज लाइफ सबसे बेहतरीन मानी जाती है क्योंकि यहाँ पर आपको काफी छूट मिलती है। परन्तु ध्यान रखें कि आप इस छूट का गलत फायदा न उठाए। दोस्तों के साथ घूमे, नयी जगहों पर जाये पर इसका असर अपनी पढ़ाई पर न पड़ने दे और अपने आप को बुरी संगती से बचा कर रखें।
यहाँ आपको पढ़ाई के साथ जिन्दगी जीने के लिए तैयार किया जाता है, कोशिश करें की कॉलेज लाइफ का एक भी पहलु मिस ना होने पाए।

आज का दिन - 29 मार्च, 2018