Friday, 13 April 2018

बाबा साहेब के जीवन से संबंधित कुछ बातें जो शायद आप नही जानते होंगे

बाबा साहेब के जीवन से संबंधित कुछ बातें जो शायद आप नही जानते होंगे

*प्रश्न 1-*      डॉ अम्बेडकर का जन्म कब हुआ था?

*उत्तर-*       14 अप्रैल 1891
-----------------------------------------

*प्रश्न 2-*       डॉ अम्बेडकर का जन्म कहां हुआ था ?

*उत्तर-*      मध्य प्रदेश  इंदौर के  महू छावनी  में हुआ था।
-----------------------------------------
*प्रश्न 3-*     डॉ अम्बेडकर के पिता का नाम क्या था?

*उत्तर-*        रामजी मोलाजी सकपाल था।
-----------------------------------------
*प्रश्न 4-*      डॉ अम्बेडकर की माता का नाम क्या था?
*उत्तर-*         भीमा बाई ।
-----------------------------------------
*प्रश्न 5-*      डॉ अम्बेडकर के पिता का क्या करते थे?

*उत्तर-*        सेना मैं सूबेदार थे ।
-----------------------------------------                       
*प्रश्न 6-*      डॉ अम्बेडकर की माता का देहांत कब  हुआ था?

*उत्तर-*        1896
-----------------------------------------
*प्रश्न 7-*      डॉ अम्बेडकर की माता के  देहांत के वक्त उन कि आयु क्या थी ?

*उत्तर-*          5 वर्ष।
-----------------------------------------
*प्रश्न 8-*      डॉ अम्बेडकर किस जाती से थे?

*उत्तर-*         महार जाती।
-----------------------------------------
*प्रश्न 9-*       महार जाती को कैसा माना जाता था?

*उत्तर-*      अछूत (निम्न वर्ग )।
-----------------------------------------
*प्रश्न10-*      डॉ अम्बेडकर को स्कूल मैं कहां बिठाया जाता था?

*उत्तर-*      क्लास के बहार।
-----------------------------------------
*प्रश्न 11-*     डॉ अम्बेडकर को स्कूल मैं पानी कैसे पिलाया जाता था?

*उत्तर-*       ऊँची जाति का व्यक्ति ऊँचाई से पानी उनके हाथों परडालता था!
-----------------------------------------
*प्रश्न12-*      बाबा साहब का विवाह कब और किस से हुआ?

*उत्तर-*     1906 में रमाबाई से।
-----------------------------------------
*प्रश्न 13-*        बाबा साहब ने मैट्रिक परीक्षा कब पास की?

*उत्तर-*         1907 में।
-----------------------------------------
*प्रश्न 14-*     डॉ अम्बेडकर के बंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से क्या हुवा?

*उत्तर-*      भारत में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पहले अस्पृश्य बन गये।
-----------------------------------------
*प्रश्न 15-*       गायकवाड़ के महाराज ने डॉ अंबेडकर को पढ़ने कहां भेजा?

*उत्तर-*       कोलंबिया विश्व विद्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका भेजा।
-----------------------------------------
*प्रश्न 16-*        बैरिस्टर के अध्ययन के लिए बाबा साहब कहां और कब गए?

*उत्तर-*     11 नवंबर 1917 लंदन में।
-----------------------------------------
*प्रश्न 17-*        बड़ौदा के महाराजा ने डॉ आंबेडकर को अपने यहां किस पद पर रखा?

*उत्तर-*        सैन्य सचिव पद पर।
-----------------------------------------
*प्रश्न 18-*       बाबा साहब ने सैन्य सचिव पद को क्यों छोड़ा?

*उत्तर-*       छुआ छात के कारण।
-----------------------------------------
*प्रश्न 19-*     बड़ौदा रियासत में बाबा साहब कहां ठहरे थे?

*उत्तर-*        पारसी सराय में।
-----------------------------------------
*प्रश्न 20-*      डॉ अंबेडकर ने क्या संकल्प लिया?

*उत्तर-*      जब तक इस अछूत समाज की कठिनाइयों को समाप्त ने कर दूं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।
-----------------------------------------
*प्रश्न 21-*      डॉ अंबेडकर ने कौनसी पत्रिका निकाली?

*उत्तर-*          मूक नायक ।

-----------------------------------------
*प्रश्न 22-*       बाबासाहेब वकील कब बने?

 *उत्तर-*           1923 में ।
-----------------------------------------
*प्रश्न 23-*      डॉ अंबेडकर ने वकालत कहां शुरु की?

*उत्तर-*        मुंबई के हाई कोर्ट से ।
-----------------------------------------
*प्रश्न 24-*     अंबेडकर ने अपने अनुयायियों को क्या संदेश दिया?

*उत्तर-*    शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो ।
-----------------------------------------
*प्रश्न 25-*     बाबा साहब ने बहिष्कृत भारत का
प्रकाशन कब आरंभकिया?

*उत्तर-*       3 अप्रैल 1927
-----------------------------------------
*प्रश्न 26-*     बाबासाहेब लॉ कॉलेज के प्रोफ़ेसर कब बने?

*उत्तर-*        1928 में।
-----------------------------------------
*प्रश्न 27-*    बाबासाहेब मुंबई में साइमन कमीशन के सदस्य कब बने?

*उत्तर-*       1928 में।
-----------------------------------------
*प्रश्न 28-*      बाबा साहेब द्वारा विधानसभा में माहर वेतन बिल पेश कब हुआ?

*उत्तर-*       14 मार्च 1929
-----------------------------------------
*प्रश्न 29-*    काला राम मंदिर मैं अछुतो के प्रवेश के लिए आंदोलन कब किया?

 *उत्तर-*     03 मार्च 1930
-----------------------------------------
*प्रश्न 30-*    पूना पैक्ट किस किस के बीच हुआ?

*उत्तर-*       डॉ आंबेडकर और महात्मा गांधी।
-----------------------------------------
*प्रश्न 31-*    महात्मा गांधी के जीवन की भीख मांगने बाबा साहब के पास कौनआया?

*उत्तर-*        कस्तूरबा गांधी
-----------------------------------------
*प्रश्न 32-*    डॉ  अम्बेडकर को गोल मेज कॉन्फ्रंस का निमंत्रण कब मिला?

*उत्तर-*      6 अगस्त 1930
-----------------------------------------
*प्रश्न 33-*     डॉ अम्बेडकर ने पूना समझौता कब किया?

*उत्तर-*        1932 ।
-----------------------------------------
*प्रश्न 34-*     अम्बेडकर को सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानचार्य नियुक्त कियागया?

*उत्तर-*     13 अक्टूबर 1935 को।
-----------------------------------------
*प्रश्न 35-*    मुझे पढे लिखे लोगोँ ने धोखा दिया ये शब्द बाबा साहेब ने कहां कहे थे?

*उत्तर-*    आगरा मे 18 मार्च 1956 ।
-----------------------------------------
*प्रश्न 36-*    बाबा साहेब के पि. ए. कोन थे?

*उत्तर-*     नानकचंद रत्तु।
-----------------------------------------
*प्रश्न 37-*    बाबा साहेब ने अपने अनुयाइयों से क्या कहा था?

*उत्तर-*    - इस करवा को मै बड़ी मुस्किल से यहाँ तक लाया हु !
इसे आगे नहीं ले जा सकते तो पीछे मत जाने देना।
-----------------------------------------
*प्रश्न 38-*      देश के  पहले कानून मंत्री कौन थे?

*उत्तर-*      डॉ अम्बेडकर।
-----------------------------------------
*प्रश्न 39-*    स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना किस ने की?

*उत्तर-*      डॉ अम्बेडकर।
-----------------------------------------
*प्रश्न 40-*     डॉ अंबेडकर ने भारतीय संविधान कितने समय में लिखा?

*उत्तर- 2*    साल 11 महीने 18 दिन।
-----------------------------------------
*प्रश्न 41-*    डा बी.आर. अम्बेडकर ने  बौद्ध धर्मं कब और कहा अपनाया?

*उत्तर -*   14 अक्टूबर 1956,  दीक्षा भूमि,   नागपुर।
-----------------------------------------
*प्रश्न 42-*    डा बी.आर. अम्बेडकर ने  बौद्ध धर्मं कितने लोगों के साथ अपनाया?

*उत्तर-*   लगभग 10 लाख।
-----------------------------------------
*प्रश्न 43-*    राजा बनने के लिए रानी के पेट की जरूरत नहीं,
तुम्हारे वोट की जरूरत है ये शब्द किस के है?

*उत्तर-*     डा बी.आर. अम्बेडकर।
-----------------------------------------
*प्रश्न 44-*  डा बी.आर. अम्बेडकर के दुवारा लिखित महान पुस्तक का क्या नाम है?

*उत्तर-*      दी बुद्ध एंड हिज धम्मा।
-----------------------------------------
*प्रश्न 45* - बाबा साहेब को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

*उत्तर-*       भारत रत्न।
-----------------------------------------
★★★★★★★★★★★★★★

आज तक हमे बताया जाता है कि 22years का Cricket खेलने वाला,
10वीं मे फेल होने वाला सचिन Cricket का भगवान बना........

Petrol पंप पर काम करने वाला, अबांनी करोडपती बना,

चाय बेचने वाला मोदी Prime minister. बना.......

लेकिन कभी किसी ने ये नही बताया कि...
*Class Room के बाहर बैठकर पढने वाला एक दलित बालक*
*"डा• भीम राव अम्बेडकर "* इस देश का शिल्पकार (संविधान निर्माता ) बना..........

और सबसे बढकर इस ससांर में
*''सिबंल आफॅ नालेज'''* बना.....

कुछ लोग तो इसे शेयर करने से भी बचेंगे कि कहीं उनकी छवि खराब न हो जाए।

Labels:

बी आर अम्बेडकर पर निबंध | Essay on BR Ambedkar in Hindi

बी आर अम्बेडकर पर निबंध | Essay on  BR Ambedkar in Hindi

1. प्रस्तावना:

स्वतन्त्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा, समाज सुधारक डॉ० भीमराव अम्बेडकर एक राष्ट्रीय नेता भी थे । सामाजिक भेदभाव, अपमान की जो यातनाएं उनको सहनी पड़ी थीं, उसके कारण वे उसके विरुद्ध संघर्ष करने हेतु संकल्पित हो उठे । उन्होंने उच्चवर्गीय मानसिकता को चुनौती देते हुए निम्न वर्ग में भी ऐसे महान् कार्य किये, जिसके कारण सारे भारतीय समाज में वे श्रद्धेय हो गये ।

2. जीवन परिचय:

डॉ० अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू इन्दौर (म०प्र०) में हुआ था । उनके बचपन का नाम भीम सकपाल था । उनके पिता रामजी मौलाजी सैनिक स्कूल में प्रधानाध्यापक थे । उन्हें मराठी, गणित, अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान था । भीम को भी यही गुण अपने पिता से विरासत में मिले थे । उनकी माता का नाम भीमाबाई था ।
अम्बेडकर जिस जाति में पैदा हुए थे, वह बहुत निम्न व हेय समझी जाने वाली जाति थी । जब वे 5 वर्ष के थे, तब उनकी माता का देहान्त हो गया था । उनका पालन-पोषण चाची ने किया । वे अपने माता-पिता की 14वीं सन्तान थे । भीमराव संस्कृत पढ़ना चाहते थे, किन्तु अछूत होने के कारण उन्हें संस्कृत पढ़ने का अधिकारी नहीं समझा गया ।

प्रारम्भिक शिक्षा में उन्हें बहुत अधिक अपमानित होना पड़ा । अध्यापक उनके किताब, कॉपी को नहीं छूते थे । जिस स्थान पर अन्य लड़के पानी पीते थे, वे उस स्थान पर नहीं जा सकते थे । कई बार उन्हें प्यासा ही रहना पड़ता था । इस प्रकार की छुआछूत की भावना से वे काफी दुखी रहा करते थे ।
एक बार तो भीम तथा उनके दोनों भाइयों को बैलगाड़ी वाले ने उनकी जाति जानते ही नीचे धकेल दिया । ऐसे ही मकान की छत के नीचे बारिश से बचने के लिए वे खड़े थे, तो मकान मालिक ने उनकी जाति जानते ही कीचड़ सने पानी में उन्हें धकेल दिया । अछूत होने के कारण नाई भी उनके बाल नहीं काटता था । अध्यापक उन्हें पढ़ाते नहीं थे ।

पिता की मृत्यु के बाद बालक भीम ने अपनी पढ़ाई पूर्ण की । वे एक प्रतिभाशाली छात्र थे । अत: बड़ौदा के महाराज ने उन्हें 25 रुपये मासिक छात्रवृत्ति भी दी । 1907 में मैट्रिक व 1912 में बी०ए० की परीक्षा उत्तीर्ण की । बड़ौदा के महाराज की ओर से कुछ मेधावी छात्रों को विदेश में पढ़ने की सुविधा दी जाती थी, सो अम्बेडकर को यह सुविधा मिल गयी ।
अम्बेडकर ने 1913 से 1917 तक अमेरिका और इंग्लैण्ड में रहकर अर्थशास्त्र, राजनीति तथा कानून का गहन अध्ययन किया । पी०एच०डी० की डिग्री भी यहीं से प्राप्त की । बड़ौदा नरेश की छात्रवृत्ति की शर्त के अनुसार उनकी 10 वर्ष सेवा करनी थी ।
उन्हें सैनिक सचिव का पद दिया गया । सैनिक सचिव के पद पर होते हुए भी उन्हें काफी अपमानजनक घटनाओं का सामना करना पड़ा । जब वे बड़ौदा नरेश के स्वागतार्थ उन्हें लेने पहुंचे, तो अछूत होने के कारण उन्हें होटल में नहीं आने दिया ।

सैनिक कार्यालय के चपरासी तक उन्हें रजिस्टर तथा फाइलें फेंककर देते थे । कार्यालय का पानी भी उन्हें पीने नहीं दिया जाता था । जिस दरी पर वे चलते थे, अशुद्ध होने के कारण उस पर कोई नहीं चलता था । अपमानित होने पर उन्होंने यह पद त्याग दिया ।
बम्बई आने पर भी छुआछूत की भावना से उन्हें छुटकारा नहीं मिला । यहां रहकर उन्होंने ”वार एट लॉं’ की उपाधि ग्रहण की । वकील होने पर भी उन्हें कोई कुर्सी नहीं देता था । उन्होंने कत्ल का मुकदमा जीता था । उनकी कशाग्र बुद्धि की प्रशंसा मन मारकर सबको करनी ही पड़ी ।

3. उनके कार्य:

बचपन से लगातार छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का घोर अपमान सहते हुए भी उन्होंने वकालत का पेशा अपनाया । छुआछूत के विरुद्ध लोगों को संगठित कर अपना जीवन इसे दूर करने में लगा दिया । सार्वजनिक कुओं से पानी पीने व मन्दिरों में प्रवेश करने हेतु अछूतों को प्रेरित किया । अम्बेडकर हमेशा यह पूछा करते थे- ”क्या दुनिया में ऐसा कोई समाज है जहां मनुष्य के छूने मात्र से उसकी परछाई से भी लोग अपवित्र हो जाते हैं?”
पुराण तथा धार्मिक ग्रन्थों के प्रति उनके मन में कोई श्रद्धा नहीं रह गयी थी । बिल्ली और कुत्तों की तरह मनुष्य के साथ किये जाने वाले भेदभाव की बात उन्होंने लंदन के गोलमेज सम्मेलन में भी कही । डॉ० अम्बेडकर ने अछूतोद्धार से सम्बन्धित अनेक कानून बनाये । 1947 में जब वे भारतीय संविधान प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष चुने गये, तो उन्होंने कानूनों में और सुधार किया ।
उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तकों में (1) द अनटचेबल्स हू आर दे?, (2) हू वेयर दी शूद्राज, (3) बुद्धा एण्ड हीज धम्मा, (4) पाकिस्तान एण्ड पार्टिशन ऑफ इण्डिया तथा (5) द राइज एण्ड फॉल ऑफ हिन्दू वूमन प्रमुख हैं । इसके अलावा उन्होंने 300 से भी अधिक लेख लिखे । भारत का संविधान भी उन्होंने ही लिखा ।

4. उपसंहार:

डॉ० भीमराव अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख विधि वेत्ता, समाजसुधारक थे । सामाजिक भेदभाव व विषमता का पग-पग पर सामना करते हुए अन्त तक वे झुके नहीं । अपने अध्ययन, परिश्रम के बल पर उन्होंने अछूतों को नया जीवन व सम्मान दिया । उन्हें भारत का आधुनिक मनु भी कहां जाता है ।
उन्होंने अपने अन्तिम सम्बोधन में पूना पैक्ट के बाद गांधीजी से यह कहा था- ”मैं दुर्भाग्य से हिन्दू अछूत होकर जन्मा हूं, किन्तु मैं हिन्दू होकर नहीं मरूंगा ।” तभी तो 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर के विशाल मैदान में अपने 2 लाख अनुयायियों के साथ उन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया ।

Labels:

Thursday, 29 March 2018

आज का दिन - 30 मार्च, 2018

🍏🍎🍏  ⚜🕉⚜ 🍏🍎🍏

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

        *पञ्चांग-मुख्यांश*
     *📝आज दिनांक 👉*
   
   *📜29 मार्च 2018*
          *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1940
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2075
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी-21:24 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* मघा-08:39 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव-10:23 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल-12:27 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 16:30
*🌙चन्द्रराशि-* सिंह- दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:31
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*🔅आज बृहस्पतिवार को👉चैत्र सुदी त्रयोदशी 21:24 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , अनंग त्रयोदशी , प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:38 तक , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीय काल में) , दमनक चतुर्दशी , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:39 से , श्री महाबीर जयन्ती (जैन) व राष्ट्रीय शिप परिवहन दिवस ।*
*🔅कल शुक्रवार को👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 19:36 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , विघ्नकारक भद्रा 19:35 से , श्री शिव दमनोत्सव , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:27 तक , मंगल पूर्वाषाढा नक्षत्र में 07:42 पर , श्रीसत्यनारायण व्रत , दमनक चतुर्दशी आज भी , दसलक्षण (1/3 जैन) समाप्त , गुरु हरकिशन जोतिजोत , श्री हाटकेश्वर जयन्ती , मेला ख्वाजा सा. अजमेर शरीफ ,बाला सुन्दरी मेला देवबंद , गुडफ्राइडे (क्रिश्चियन ) व राजस्थान स्थापना दिवस ।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌺
*अतिपरिचयादवज्ञा भवति*
*विशिष्टेऽपि वस्तुनि प्राय:।*
*लोक:     -     प्रयागवासी*
*कूपस्नानं    सदाचरति  ।।*
*अर्थात्👉*
       बहुत परिचय या मेलजोल होने से विशेष वस्तु  के प्रति भी अनादरभाव (उपेक्षा) पैदा हो जाता है ।जैसे प्रयाग के रहने वाले लोग त्रिवेणी में स्नान नहीं करते, प्रत्युत कुएं पर ही नहाते हैं।
🌺

*29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे(34 वीं रेजीमेंट), ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 - तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) एन.टी. रामाराव द्वारा स्थापित करी गयी।
1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999– अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 -उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेशसंस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008-1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008-इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।

*29 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1913 - भवानी प्रसाद मिश्र -साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1928 - रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवाऔर उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 - जॉन मेजर - ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।

*29 मार्च को हुए निधन👉*

1963 - सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

*29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅श्री महाबीर जयन्ती (जैन) ।
🔅राष्ट्रीय शिप परिवहन दिवस ।

💐आपका दिन *मंगलमय* हो ।💐

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Labels:

आज का दिन - 29 मार्च, 2018