Wednesday 18 April 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 : अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह | Commonwealth Games 2018 : Most important questions

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 : अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह

जैसा कि आप जानते ही हो कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीते। इनमें 26 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक और 20 कांस्य पदक शामिल है। शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। इसे पोस्ट में मैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को प्रस्तुत कर रहा हूं जिससे कि परीक्षार्थी को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी में लाभ हो सके। 
Commonwealth Games 2018 most important questions, Commonwealth Games 2013 question for RAS pre, first grade 2nd Grade exam.


  1.  हरियाणा के 15 साल के निशानेबाज का क्या नाम है जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया - अनीश भनवाला
  2.  पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को  10-0  से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया - 65 किलोग्राम
  3. किस भारतीय खिलाड़ी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता - नीरज चोपड़ा
  4. किस भारतीय निशानेबाज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण पदक जीत लिया - तेजस्विनी सावंत
  5. 21 वे राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है - श्रेयसी सिंह
  6. कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर का क्या नाम है - दीपक लाठेर
  7. हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम भार वर्ग में किस महिला भारोत्तोलक ने गोल्ड मेडल जीता - संजीता चानू 
  8. उस भारतीय भारोत्तोलक का नाम बताइए जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में 70 किग्रा केटेगरी में कुल 317 वजन उठा कर स्वर्ण पदक जीता - सतीश कुमार शिव लिंगम 
  9. भारतीय निशानेबाज हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में निम्न में से कौन सा पदक जीता - स्वर्ण पदक
  10. मलेशिया की आलिया सजाना अजादारी में कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता - 25 मीटर 
  11. ' पृथ्वी की सबसे फिट महिला' के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर  टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है - 58 किलोग्राम 
  12.  हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पैरा पावर लिफ्टिंग में पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता - सचिन चौधरी
  13. किस भारतीय शूटर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत को 12 स्वर्ण पदक दिलाया - श्रेयसी सिंह 
  14. बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21 मई राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन में महिलाओं की फ्री स्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता - रजत पदक
  15. भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहान बोथा को हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता - 74 किलोग्राम  

Commonwealth Games 2018 most important questions, Commonwealth Games 2013 question for RAS pre, first grade 2nd Grade exam.


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home