Daily current affair - 21 April 2018
- हाल ही आरबीआई ने किस बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है - IDBI
- हरियाणा के 15 साल के निशानेबाज जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता - अनीश भानवाला
- बंधन बैंक ने अपने सीईओ और एमडी चंद्रशेखर घोष को कितने साल के लिए इस पद पर पुनः नियुक्त किया है - 3 साल
- शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने वाले जिनका हाल ही में निधन हो गया - नसीम मिर्ज़ा चंगेजी
- दिल्ली सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को उनकी पाठ्य पुस्तक पढ़ने एवं गणित के प्रश्नों को हल करने में सक्षम बनाने हेतु चलाए गए अभियान का क्या नाम है - मिशन बुनियाद
- राजस्थान में वानिकी विकास परियोजना किस देश के सहयोग से प्रारंभ की थी - जापान
- वर्ष 2018 के लिए घोषित पुलित्जर पुरस्कार में किस समाचार पत्र को सर्वश्रेष्ठ जर्नलिज्म अवार्ड प्रदान किया गया - न्यूयॉर्क टाइम्स
- हाल ही में जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार ईपाएफओ में अब कितनी राशि तक के ऑफलाइन क्लेम स्वीकार किए जाएंगे - 10 लाख रुपए
- हाल ही में कौन सा बैंक देश का दूसरा बड़ा बैंक बन गया है - कोटक महिंद्रा बैंक
- किस शिक्षण संस्थान द्वारा किए गए शोध से पता चला कि सिंधु घाटी सभ्यता का अंत 900 वर्ष के सूखे के कारण हुआ था - आईआईटी खड़गपुर
- विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितना प्रतिशत रहेगी - 7.3 प्रतिशत
- हाल ही में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने किस देश की सीमा पर 72 घंटों के भीतर 5000 से अधिक उड़ाने भरी है - पाकिस्तान
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक दर्शकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए किस उपकरण में चिप लगाई जाएगी - टीवी
- कौन कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में टेबल टेनिस के सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है - मनिका बत्रा
- किस देश ने 700 किलोमीटर रेंज वाली बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण किया - पाकिस्तान
Daily current affair for RAS Pre, SSC, LDC, Patwari, Railway, Banking, SBI and many more. Daily current affair in hindi.
Labels: Current Affairs









